सुलतानपुर में “रन फॉर इम्पावरमेंट” का आयोजन, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति कार्यक्रम” फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में शुक्रवार को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “रन फॉर इम्पावरमेंट” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 07:00 बजे थाना क्षेत्र कोतवाली नगर स्थित तिकोनिया पार्क से हुआ। पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया।इस दौड़ में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समाज के सभी वर्गों से महिला सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।सुलतानपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं