ब्रेकिंग न्यूज

स्वास्थय विभाग ने टी0बी0 मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना सहित अन्य योजनाओं से जनसामान्य को कराया अवगत


सुल्तानपुर केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘ पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में पंजीकृत कलाकार भजन गायक एवं उनकी टीम ने भजन गायिका एवं उनकी टीम  द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम/प्रदेश सरकार नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों पर आधारित लोकगीतों के माध्यम प्रस्तुत किया।  पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी0बी0 मुक्त भारत अभियान, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में जनसामान्य को बताया गया। कार्यक्रम में करूणाश्रय नर्सिंग पैरा मेडिकल कालेज व सुलतानपुर पैरा मेडिकल कालेज की छात्राओं ने  प्रति भाग किया। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विश्व में टी०बी० मरीजों की जनसंख्या का एक चौथाई हिस्सा भारत में है. जनपद में 100 दिवसीय सघन टी०बी० मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। 100 दिवसीय अभियान चलाने का उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा टी०बी० मरीजों को खोजना, मृत्यु दर में कमी लाना तथा नये टी०बी० के मरीज न होने देना। जनपद में गतवर्ष 01 जनवरी 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक 128 ग्रामसभा टी०बी० मुक्त हुए हैं। सभागार में आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया तथा टीकाकरण लाभार्थियों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया।      मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभागार में उपस्थित छात्राओं, जनसामान्य व अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा गया विगत वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं टीकाकरण के स्तर में लगातार व्यापक सुधार हुआ है। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित अत्यन्त प्रभावी एवं गर्भवती महिलाओं और बच्चों, किशोर किशोरियों में प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाला है, इस लिए टीकाकरण को सभी वर्ग के लाभार्थी को अपनाने की आवश्यकता है। टीकाकरण में गर्भवती महिलाओं, 0-5 वर्ष तक के बच्चों, किशोर किशोरियों को 12 विभिन्न प्रकार की बीमारियों जैसे इन्फ्लूएन्जा, हेपेटाइटिस बी, खसरा, रूबेला, दीमागी बुखार, निमोनिया, पोलियो एवं रोटा वायरस जनित डायरिया से बचाव हेतु टीके लगाये जाते है। विगत एक वर्ष से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में जनपद अव्वल रहा है। टी0बी0 मुक्त भारत अभियान व केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनसामान्य हेतु संचालित योजनाओं का सफल संचालन व उनको जन-जन तक सफलता पूर्वक पहुॅचाना तभी सम्भव है जब हम सब इसमें अपना सहयोग प्रदान करेंगे तथा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।  जिला सूचना अधिकारी ने कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी  के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान के लिए  सभी सम्मानित जनपद स्तरीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया ,उन्होंने कहा कि इस आयोजित नौ दिवसीय मेले में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जनसामान्य को जागरूक कर लाभ पहुंचाया गया उन्होंने उपस्थित अधिकारियों  का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की धोषणा की ।  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में नर्सिंग की छात्राओं द्वारा जन सामान्य हेतु केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों में विशेष रूचि दिखायी गयी व उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।ज्ञात हो कि उक्त आयोजित प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य शासन की महत्पूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी से जनसामान्य को अवगत कराया जाना है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जनसामान्य को लाभान्वित कराया जाना है। इस अवसर पर अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं