सुल्तानपुर 12 फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमें से जुड़े 12 फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सभी आरोपी काफी समय से फरार चल रहे हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं।वहीं पुलिस के मुताबिक संबंधित मुकदमें में नामजद सभी आरोपी वांछित हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने प्रत्येक आरोपी पर इनाम घोषित किया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही जनपद स्तर पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपियों के बारे में कोई भी ठोस जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नियमानुसार इनाम दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं