गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट
लखनऊ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी रिफिलिंग के नियमों में सोमवार को बदलाव किया गया है। अब उज्ज्वला उपभोक्ताओं को दूसरे सिलिंडर के लिए 25 के बजाय 45 दिन का इंतजार करना होगा। इसके साथ ही विभाग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच बुकिंग के अंतराल में होने वाले अंतर को भी पूरी तरह समाप्त कर दिया है।पहले के प्रावधानों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन बाद गैस बुकिंग की सुविधा थी।जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार जिले में एक समान व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब कोई भी उज्ज्वला उपभोक्ता 45 दिन की अवधि बीतने से पहले दूसरा सिलिंडर रिफिल नहीं करा सकेगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी रोकना है।

कोई टिप्पणी नहीं