ब्रेकिंग न्यूज

आपत्तिजनक हालत में तीन युवतियों सहित सात गिरफ्तार


वाराणसी  में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  गेस्ट हाउस में छापेमारी कर तीन युवतियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गेस्ट हाउस में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसओजी टीम ने रणनीति के तहत अपना वाहन गेस्ट हाउस से कुछ दूरी पर खड़ा किया और सादे कपड़ों में होटल पहुंचकर रिसेप्शन काउंटर पर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक सवाल-जवाब में ही संचालक ने युवतियों की मौजूदगी और देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों की बात स्वीकार कर ली।इस संकेत के बाद बाहर मौजूद टीम को अंदर बुलाया गया और होटल में तलाशी अभियान शुरू किया गया।

दो कमरों में मिलीं आपत्तिजनक गतिविधियां

तलाशी के दौरान पुलिस को दो कमरे अंदर से बंद मिले। एक कमरे का ताला खुलवाने पर एक युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। वहीं दूसरे कमरे में मौजूद दो युवक पूछताछ में ग्राहकों को लाने वाले दलाल निकले।पुलिस ने मौके से तीन युवतियों, एक ग्राहक, होटल संचालक और दो दलालों को हिरासत में लिया। सभी को लंका थाने लाया गया, जहां एसओजी के दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। कुल सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार की गई तीन युवतियों में से दो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। उन्हें तीन दिन पहले ही वाराणसी लाया गया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उन्हें किस माध्यम से लाया गया और इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि गेस्ट हाउस में केवल स्थानीय ग्राहकों ही नहीं, बल्कि बाहरी पर्यटकों को भी आकर्षित किया जाता था। “इंडियन और रशियन” जैसे लुभावने ऑफर देकर ग्राहकों को बुलाया जाता था।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि गेस्ट हाउस के दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि यह गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं