पंचायत चुनाव- पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने दी बड़ी जानकारी
लखनऊ यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के चलते कई तरह की अफवाहें आ रहीं हैं। इस बीच पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पष्ट ने कर दिया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे।कोई रूकावट नहीं है।लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री ने यह बयान दिया है। उनके मुताबिक सभी जिलों में मतपत्र भी पहुंच गए हैं। निर्वाचन आयोग तैयारियों में लगा है।ओम प्रकाश राजभर ने कहा पंचायत चुनाव के पर्चे छप गए हैं। चुनाव पर्चे छपकर जिलों में पहुंच गए हैं। पंचायत चुनाव समय पर कराए जाएंगे। सरकार जब चाहेगी तब चुनाव हो जाएंगे।ओपी राजभर इससे पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे।ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कुछ लोग पंचायत चुनावों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।सरकार जब चाहेगी तब चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन योग पूरी तैयारी में लगा हुआ है।इस महीने के अंत तक मतदाता सूची का प्रकाशन भी हो जाएगा। इसलिए जो लोग यह कह रहे हैं कि चुनाव टल जाएगा वे भ्रम में हैं।दरअसल मौजूदा पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल बीते वर्ष अक्टूबर में संपत हो चुका है और कहा जा रहा है कि अब यह OBC आरक्षण तक नहीं कर सकता। इसको लेकर योगी सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हलफनामा भी दाखिल किया है। जिसमें कहा गया है कि पंचायत चुनावों से पहले पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर लिया जाएगा।इस प्रक्रिया में 2 से 6 महीने भी लग सकते हैं।जिस कारण पंचायत चुनाव टलने के आसार नजर आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश का दावा कितना सच होगा यह जल्द ही सबके सामने होगा।

कोई टिप्पणी नहीं