ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में तहसील लंभुआ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


सुल्तानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक चारू निगम व उपजिलाधिकारी लंभुआ/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला की उपस्थिति में तहसील लंभुआ सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी  ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित अधिकारियों को किये जाने हेतु निर्देशित किया । डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया  कि जिन विभागों की शिकायतें आज प्राप्त हुई हैं, उन विभागों के अधिकारी सन्दर्भित प्रकरण को गंभीरता से देखे और उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल मौके पर जाकर मौका मुआयना कर शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं।  जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी  के समक्ष कुल-140 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें 19 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कराया । शेष शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया  कि ससमय निस्तारण कर कृत कार्यवाही से अवगत करायें। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं