ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में पॉड कास्टिंग लैब का हुआ शुभारंभ


सुल्तानपुर जिले में प्रथम पॉड कास्टिंग लैब का उद्घाटन राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स द्वारा फीता काटकर किया गया।मुख्य अतिथि को श्री कृष्ण पांडेय द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।नगर क्षेत्र के सौरमऊ स्थित नेशन व्यू 24 चैनल के पॉड कास्टिंग लैब के शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक धरती पर संवाद की नई संस्कृति का शुभारंभ हो रहा है।यह केवल तकनीकी का उद्घाटन नहीं बल्कि विचारों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति और जागरूक नागरिकता के सशक्त मंच की स्थापना है।जिले के इस प्रथम पॉडकास्ट चैनल से युवाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिलेगा।विद्यार्थियों को ज्ञान विचार मंच मिलेगा।किसानों ,मजदूरों व सामाजिक व्यक्तियों को अपनी बात रखने का शसक्त माध्यम होगा।उन्होंने जिले की यह पहल अन्य जिलों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह केंद्र पारदर्शिता,उत्तरदायित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।कार्यक्रम में कमला विद्या मंदिर की नन्हीं बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी लखनऊ की एंकर शालिनी सिंह द्वारा किया गया और लोक गायक दीन बंधु सिंह ने भी प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।इस मौके पर परियोजना निदेशक अशोक सिंह,भाजपा नेता प्रदीप मिश्रा सरकार,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह,ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी,पूर्व मंत्री डॉ शैलेन्द्र त्रिपाठी,सपा नेता अशोक सिंह बिसेन,सलमान खान,कांग्रेस नेता राजेश तिवारी,अरविंद चतुर्वेदी,किसान यूनियन गिरीश पांडेय सहित पत्रकार अंकित राय,श्याम चंद्र श्रीवास्तव,अनिल द्विवेदी,योगेश यादव,राजदेव शुक्ला,पवन मिश्र,पंकज पांडेय,दीपक सिंह,इम्तियाज रिजवी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं