मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट-24 घंटों में बदलेगा मौसम
लखनऊ यूपी में कड़ाके की सर्दी और कोहरे का दौर जारी हैं। गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की वजह से जीरो विजिबिलिटी रही जिसके चलते सड़कों पर वाहन चलाने में दिक्कत हुई हैं। हालाँकि आज शुक्रवार से मौसम में मामूली बदलाव होने का अनुमान जताया गया है।शुक्रवार को लोगों को कोहरे से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से गलन महसूस होगी।इस बार सूखी ठंड पड़ रही हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में भी ठंड को बढ़ा दिया है। सुबह और शाम के समय हाड़ कंपाने वाली सर्दी महसूस हो रही हैं। हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत ज़रूर है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान जताया है। हालांकि प्रयागराज कुशीनगर जैसे जनपदों में घने कोहरे की चेतावनी दी गई हैं शुक्रवार को पश्चिमी संभाग में लोगों को कोहरे से थोड़ी राहत मिलेगा। आज यहां के ज्यादातर जिले ग्रीन जोन में है। यहां कोहरे या शीत लहर की चेतावनी नहीं दी गई हैं। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भी घने कोहरे की चेतावनी है। दोपहर में धूप निकलने का अनुमान हैं सूरज चढ़ने से कोहरा छंटेगा और गुनगुनी धूप राहत देगी। मौसम विभाग ने आज श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र व आसपास के इलाकों में आज घना कोहरे छाए रहने का अनुमान हैं। प्रदेश के बाकी सभी जिले आज ग्रीन ज़ोन में बने हैं. इन जिलों में न कोहरे और न ही शीत दिवस की चेतावनी दी गई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं