राज्य निर्वाचन आयोग 1 करोड़ 4 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी में
लखनऊ यूपी में SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट रोल जारी किया गया है। अब राज्य निर्वाचन आयोग 1 करोड़ 4 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी में है। राज्य निर्वाचन आयोग प्रमुख नवदीप रिणवा ने कहा कि 6 जनवरी से नोटिस चरण शुरू हो रहा है। ऐसे मतदाता जिनकी SIR के दौरान मैपिंग नहीं हुई है। जिस भी मतदाता का SIR में फॉर्म साइन होकर मिला उन्हीं के लिए मैपिंग शब्द है।हमारा लगभग 91 फीसदी से अधिक मैपिंग उत्तर प्रदेश में हो गई।जिसमें 12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 मतदाता शामिल हैं. 8 फीसदी के करीब मैपिंग नहीं हुई है। इनकी संख्या 1 करोड़ 4 लाख के आसपास है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि अब राज्य में 15030 बूथ बढ़ गए हैं। हर बूथ पर 1200 के करीब मतदाता हैं।12 करोड़ 55 लाख 56 हजार 25 फॉर्म साइन हो कर आए। 46.23 लाख मतदाता मृतक हैं।स्थानांतरित या छूट हुए मतदाता 2.17 करोड़ हैं। एक से अधिक स्थानों पर 25.47 लाख मतदाता मिले।

कोई टिप्पणी नहीं