सुल्तानपुर में 12,13,14 जनवरी को संस्कृति उत्सव 2025-26‘ कार्यक्रम का होगा आयोजन
सुल्तानपुर शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के अन्तर्गत आगामी ‘संस्कृति उत्सव 2025-26‘ मनाया जाना प्रस्तावित हुआ है, जिसकी तिथियां निम्नलिखित हैंः- गॉव, पंचायत, ब्लॉक, तहसील व जनपद स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता (10 से 15 जनवरी, 2026 तक) मनाया जाना प्रस्तावित हुआ है। जनपद स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता (17 से 19 जनवरी, 2026 तक) मण्डलीय मुख्यालय पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार मण्डल स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता 23 जनवरी, 2026 को प्रदेश की राजधानी मुख्यालय, लखनऊ में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। ‘उत्तर प्रदेश पर्व‘ के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां, सम्मान एवं पुरस्कार (24 से 26 जनवरी, 2026 तक) लखनऊ में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जनपद के इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित विधाओं में प्रतिभाग कर सकते हैं जैसे- गायन-शास्त्रीय गायन, ख्याल, ध्रपद, उपशास्त्रीय गायन-ठुमरी, दादरा, चौती, चौता, झूला, होरी, टप्पा, लोक गायन-कजरी, चौती, झूला, बिरहा, आल्हा, निर्गुण, लोकगीत, कव्वाली आदि, सुगम संगीत-गीत गजल भजन, देशभक्ति गीत एवं अन्य, वादन- स्वर वाद्य सुषिर वाद्य बांसुरी, शहनाई, हारमोनियम तन्तु वाद्य सितार, वायलिन, गिटार, सारंगी, वीणा वादन आदि ताल वाद्य तबला, पखावज, दक्षिणी भारतीय मृदंगम, घटम आदि, जनजाति वाद्य यंत्र/लोक वाद्य, डफला, नगाड़ा, दुक्कड़, मादल, शहनाई, ढोल-ताशा, ढ़ोलक, नाल, चिमटा, हुड़का, सिंघा आदि, नृत्यः- कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मोहिनी अट्टम तथा अन्य शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य-धोबिया, अहिरवा, करमा, शैला, डोमकच, आखेट नृत्य तथा अन्य जातीय नृत्य आदि, लोक नाट्य- नौटंकी, रामलीला, रासलीला, स्वांग, भगत, बहुरूपिया, नुक्कड़ नाटक, काव्य पाठ एवं काव्य गोष्ठी है। जनपद में दिनांक 12.01.2026 को तहसील लम्भुआ व जयसिंहपुर सभागार, दिनांक 13.01.2026 को तहसील बल्दीराय एवं कादीपुर सभागार, दिनांक 14.01.2026 को तहसील मुख्यालय सदर व जिला स्तरीय कार्यक्रम पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित किया जायेगा। इच्छुक कलाकार का प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन/ऑफलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण संस्कृति विभाग द्वारा निर्धारित पोर्टल https://upsanskriti.com/utsav-login पर किया जायेगा। ‘संस्कृति उत्सव 2025-26‘ कार्यक्रम से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिये जिला पंचायत परिसर स्थित जिला सूचना कार्यालय, सुलतानपुर एवं मो0नं0-9453005408 से सम्पर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं