तहसील जयसिंहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) राकेश सिंह की अध्यक्षता व अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में तहसील जयसिंहपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) द्वारा समाधान दिवस में आये हुए जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) के समक्ष कुल-116 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 09 शिकायतों का निस्तारण मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कराया गया। शेष शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यथाशीघ्र शिकायतों का निस्तारण करें। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं