ब्रेकिंग न्यूज

UP BJP अध्यक्ष के लिए नामांकन आज


लखनऊ यूपी में नए BJP अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी का नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। अब सूत्रों की मानें तो पंकज चौधरी ही उत्तर प्रदेश में BJP के नए अध्यक्ष होंगे। उत्तर प्रदेश BJP प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज नामांकन होना है चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने मतदाता सूची जारी की है।जो प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय पार्षदों के लिए है 425 प्रदेश परिषद सदस्यों की मतदाता सूची जारी की है 5 लोकसभा सांसद और 8 MLC मतदाता सूची में शामिल हैं 26 MLA और जिलों और महानगरों के अध्यक्ष भी इसमें शामिल हैंयूपी BJP अध्यक्ष के नाम का ऐलान 14 दिसंबर को होगाप्रदेश अध्यक्ष के ऐलान के मौके पर BJP ने प्रदेशभर से संगठन और सरकार से जुड़े नेताओं को आमंत्रित किया है कार्यक्रम में सभी जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष और सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगेउत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष के लिए आज शनिवार (13 दिसंबर) दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक नामांकन होगा BJP प्रदेश अध्यक्ष की रेस में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे है इसके साथ ही धर्मपाल लोधी के नाम की भी चर्चा है।पंकज चौधरी और धर्मपाल लोधी का नाम यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए आगे चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं