ब्रेकिंग न्यूज

सहभोज के बहाने जुटे BJP के ब्राह्मण विधायक


लखनऊ 
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के ब्राह्मण विधायकों के सहभोज को लेकर सियासत गर्मा गई है।मंगलवार शाम को कुशीनगर से विधायक पी एन पाठक के सरकारी आवास पर ये सहभोज किया गया है। जिसमें BJP के करीब 40 ब्राह्मण विधायक और MLC सहभोज के बहाने एकत्रित हुए हैं।  इस कार्यक्रम को नाम तो सह-भोज का दिया गया था लेकिन इसके बहाने पार्टी के लगभग 40 ब्राह्मण विधायक और MLC बीजेपी विधायक पीएन पाठक के घर पर एकजुट हुए।इस दौरान विधायकों को लिट्टी चोखा और मंगलवार व्रत का फलाहार परोसा गया।इस कार्यक्रम में नृपेन्द्र मिश्र के बेटे और MLC साकेत मिश्र भी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है।इससे पहले मानसून सत्र के दौरान ऐसे ही BJP के ठाकुर विधायक भी एकजुट हुए थे और अब ब्राह्मण विधायकों के एकजुट होने से प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। कई सियासी जानकार इसके पार्टी के अंदर ही अंदर पक रही सियासी खिचड़ी के तौर पर देख रहे हैं इस कार्यक्रम में शामिल कुछ महत्वपूर्ण नामों की जानकारी भी सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक विधायक पीएन पाठक के आवास पर हुए सहभोज कार्यक्रम में बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्र, उमेश द्विवेदी (MLC), प्रकाश द्विवेदी, रमेश मिश्र, शलभमणि त्रिपाठी, विपुल दूबे, राकेश गोस्वामी, रवि शर्मा, विनोद चतुर्वेदी, संजय शर्मा, विवेकानंद पाण्डेय पहुंचे।इनके अलावा BJP विधायक अनिल त्रिपाठी, अंकुर राज तिवारी, साकेत मिश्र, बाबूलाल तिवारी MLC, विनय द्विवेदी, सुभाष त्रिपाठी, अनिल पाराशर, कैलाशनाथ शुक्ला, प्रेमनारायण पाण्डेय, ज्ञान तिवारी, सुनील दत्त द्विवेदी  अन्य विधायक भी मौजूद थे।पहले ठाकुर विधायक और अब ब्राह्मण विधायकों के एकजुट होने के बाद BJP के अंदर नेताओं के बीच पनप रहा अंसतोष साफ दिखाई दे रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं