ब्रेकिंग न्यूज

मुख्यमंत्री योगी ने छठ पर्व की दीं शुभकामनाएं


लखनऊ यूपी 
के पूर्वांचल में बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाने वाले छठ महापर्व की आज से शुरुआत हो गई है। ये पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। इस बार छठ पर्व 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलेगा।इस अवसर पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक वीडियो संदेश जारी कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री योगी ने भोजपुरी भाषा में ही लोगों को छठ महापर्व की बधाई देते हुए  कहा कि 'रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना
।मुख्यमंत्री  योगी ने कहा- "सूर्य उपासना और लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।  रउवा सब पर छठी मइया के कृपा बनल रहे परिवार खातिर कठिन व्रत रखे वाली माता आ बहिन लोगन के हमरे तरफ से विशेष मंगलकामना...जय छठी मइया!उन्होंने आगे कहा- छठ महापर्व प्रकृति श्रद्धा और अनुशासन का एक अनूठा संगम हैं।सूर्य उपासना के माध्यम से ये हमें जीवन में प्रकाश ऊर्जा और संतुलन का संदेश देता है। ये पर्व सिर्फ पूजा नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा का उत्सव है। छठी मैया की कृपा से सभी प्रति अपने संकल्प में सफल हों स्वास्थ्य सुख और समृद्धि का जीवन पाएं और ये महान परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी सतत जारी रहे।

कोई टिप्पणी नहीं