ब्रेकिंग न्यूज

CM योगी का ऐलान-3 दिन बसों में फ्री यात्रा करेंगी UP की महिलाएं


लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के शिक्षा विकास और सामाजिक कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने डबल इंजन सरकार के पिछले 8 वर्षों में शिक्षा और बुनियादी ढांचे में हुई प्रगति को रेखांकित करते हुए समाजवादी पार्टी के शासनकाल की तुलना की। मुख्यमंत्री योगी ने अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण कर छात्र-छात्राओं का हाल भी जाना।इसके साथ ही रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और धार्मिक उत्सवों की तैयारियों की जानकारी दी।रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं और बहनें सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह घोषणा राज्य में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी हर थाने की सीमा के अंतर्गत धूमधाम से मनाई जाएगी।जिसमें स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तैयारी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा विकास मॉडल छात्रों को आधुनिक शिक्षा और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करने पर केंद्रित है।इसके विपरीत सपा शासन में स्कूल तो थे। लेकिन शिक्षक नहीं थे और नकल करना आम बात थीउन्होंने बताया कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने पिछले 8 वर्षों में 1,36,000 स्कूलों का आधुनिकीकरण किया है और इस दिशा में और काम जारी है।यह पहल राज्य में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं