प्रत्येक जिले में एक गांव को माडॅल सोलर विलेज के रूप में विकसित
लखनऊ अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत नरेन्द्र भूषण ने नेडा मुख्यालय पर प्रदेश में संचालित अक्षय उर्जा के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। प्रदेश की सौर उर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत 22000 मेगावाट सौर उर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके सापेक्ष वर्तमान तक 2743 मेगावाट की ग्राउण्ड माउटेंट सौर पावर परियोजना स्थापित हो चुकी है तथा लगभग 6000 मेगावाट क्षमता की सौर पावर परियोजनाएँ पाईप लाइन में है।सोलर रूफटॉप योजना के अन्तर्गत घरेलू क्षेत्र 687 मेगावाट क्षमता का सृजन किया गया है। जिससे वर्तमान तक 01 लाख 95 हजार घरों को आछादित किया गया है। प्रदेश में प्रत्येक दिन 1000 घरों पर सोलर रूफॅटाप की स्थापना हो रही है जो देश में सर्वाधिक है। सरकारी अर्धसरकारी भवनों पर. सोलर रूफॅटाप कैपेक्स अथवा रेस्को मोड में तीव्रता से स्थापित कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिये गये कि पीएम कुसुम, रूफॅटाप, ग्राउण्ड माउटेंट, फ्लोटिंग सोलर पावर प्लाण्ट को और अधिक गति प्रदान किया जाये, जिससे कि लक्ष्यों की प्राप्ति ससमय हो सकें।सोलर पार्क कार्यक्रम के अन्तर्गत यूपीनेडा के साथ 03 संयुक्त उपक्रमों कमशः टुस्को लि०, बुन्देलखण्ड सौर उर्जा लि., लखनउ सोलर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लि० के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 3410 मेगावाट के सोलर पार्काे की स्थापना सुनिश्चित करायें।जैव उर्जा नीति-2022 के अन्तर्गत वर्तमान में प्रदेश में 230 टन प्रतिदिन कम्प्रेस बायोगैस के संयंत्रो की स्थापना, के साथ देश में प्रथम स्थान पर है। इस कम में निर्देश दिये गये कि जैव उर्जा के. निवश प्रस्तावों को धरातल पर उतारते हुए उनकी स्थापना सुनिश्चित की जाये।अक्षय उर्जा विशेष कर सौर उर्जा को बढ़ावा देने के उदेश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित माडल सोलर विलेज कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक गांव का चयन कर माडॅल सोलर विलेज के रूप में विकसित किया जाना है। इनके चयन की गति को बढ़ाने के निर्देश दिये गये।अयोध्या तथा प्रदेश के 16 नगर निगमों को माडल सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। तथा वर्तमान अयोध्या शहर की उर्जा आवश्यकता का 10 प्रतिशत से अधिक सौर उर्जा के माध्यम से पूर्ण किया जा रहा है। अन्य शहरो में इस योजना को गति प्रदान करने के निर्देश दिये गये।अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत श्री नरेन्द्र भूषण की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के मुख्यालय गोमती नगर में अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक यूपीनेडा इन्द्रजीत सिंह, सचिव एवं मुख्य परियोजना अधिकारी, पंकज सिंह, आर॰पी॰ सिंह प्रभारी प्रशिक्षण केन्द्र एवं यूपीनेडा के वरिष्ठ अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में यूपीनेडा प्रशिक्षण केन्द्र, चिनहट में आयोजित कराये जा रहे सूर्यमित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों में सूर्य प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार सरोज, श्री दिनेश कुमार यादव, श्री अवधेश कुमार, आकाश श्रीवास्तव आदि को प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण किये जाने पर प्रमाण-पत्र दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सोलर स्ट्रीट लाईट, सोलर फैन, सोलर होम सिक्योरिटी अलार्म संयंत्रों के डिमोनस्ट्रेसन प्रोजेक्ट का सजीव प्रर्दशन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं