UP में 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर
लखनऊ सोमवार 28 जुलाई देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों का तबादला किया गया है।इसमें गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी के साथ-साथ अयोध्या के मंडलायुक्त भी शामिल हैं। यह तबादले ऐसे वक्त में किए गए हैं जब राज्य को नया मुख्य सचिव मिलने या मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार के आसार हैं।IAS मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को रिटायर होंगे। फेरबदल में अयोध्या के मंडलायुक्त रहे IAS गौरव दयाल को अब गृह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव गृह एवं सतर्कता विभाग संभाल रहे IAS राजेश कुमार अब अयोध्या के नए कमिश्नर होंगे।गाजियाबाद के जिलाधिकारी IAS दीपक मीणा अब मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के जिलाधिकारी होंगे। गोरखपुर के जिलाधिकारी IAS कृष्णा करुणेश अब नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे। वहीं प्रयागराज के जिलाधिकारी IAS रवींद्र कुमार मंदर अब गाजियाबाद के जिलाधिकारी होंगे। साथ ही गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी की भूमिका अदा कर रहे IAS मनीष कुमार वर्मा अब प्रयागराज के जिलाधिकारी होंगे। गौतमबुद्धनगर की बात करें तो कासगंज में जिलाधिकारी रहीं IAS मेधा रूपम अब यहां की जिलाधिकारी होंगी।बहराइच की जिलाधिकारी रहीं IAS मोनिका रानी अब बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात होंगी। वहीं गोंडा की जिलाधिकारी IAS नेहा शर्मा निबंधन की प्रभारी महानिरीक्षक होंगी। इसके साथ ही ललितपुर के नए जिलाधिकारी IAS अमनदीप डुली होंगे।उप्र चीनी निगम लिमिटेड में अपर आयुक्त (प्रशासन) गन्ना एवं प्रबंध निदेशक पद पर तैनात IAS प्रणय सिंह अब कासगंज के जिलाधिकारी होंगे।वहीं कानपुर देहात के जिलाधिकारी IAS आलोक सिंह अब विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। IAS कपिल सिंह अब कानपुर देहात के जिलाधिकारी होंगे। इसके साथ ही ललितपुर के जिलाधिकारी IAS अक्षय त्रिपाठी, बहराइच के जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।इस प्रशासनिक फेरबदल में मिर्जापुर को भी नया डीएम मिला है। IAS पवन कुमार गंगवार मिर्जापुर के जिलाधिकारी होंगे। साथ ही मिर्जापुर की जिलाधिकारी रहीं IAS प्रियंका निरंजन अब गोंडा की जिलाधिकारी होंगी।IAS प्रणता ऐश्वर्या अब सीतापुर की मुख्य विकास अधिकारी होंगी। इसके साथ ही IAS जयनाथ यादव अब कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव होंगे। IAS मिनिष्ती एस. , अब यूपी की गन्ना आयुक्त की भूमिका का निर्वहन करेंगी।बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ IAS अमृत त्रिपाठी अब उच्च शिक्षा विभाग के सचिव होंगे।साथ ही IAS डॉ. सारिका मोहन, वित्त विभाग की सचिव का जिम्मा संभालेंगी। झांसी मंडल के मंडलायुक्त IAS बिमल कुमार दुबे को नया प्रभार मिला है। वह मौजूदा पद के साथ-साथ बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ की भी भूमिका अदा करेंगे। IAS प्रमोद कुमार उपाध्याय अब समाज कल्याण विभाग में बतौर सचिव अपनी सेवाएं देंगे।
कोई टिप्पणी नहीं