ब्रेकिंग न्यूज

मानसून का यू-टर्न, कल से कई जिलों में हो सकती है बारिश


लखनऊ यूपी 
में मानसून के दोबारा रफ्तार पकड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से फौरी तौर पर राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दाैर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रह कर धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेगा। इस बीच तराई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।बुधवार को मेरठ में सर्वाधिक 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं दिल्ली से सटे जिलों और एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि प्रशांत महासागर में बना एक चक्रवात कमजोर हो कर बंगाल की खाड़ी में पहुंचा है। यह चक्रवाती परिसंचरण शुक्रवार तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके असर से प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणी हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं