ब्रेकिंग न्यूज

इन जिलों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी


लखनऊ पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच हो रही धूप ने उमस बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया, गोरखपुर व बस्ती समेत पश्चिम के मुरादाबाद और रामपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान लखनऊ में हल्की से मध्यम बरसात के आसार बने हैं।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार को जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बारांबकी, अमेठी समेत 20 से अधिक जिलों में घने बादल छाने के साथ  बरसात के पूर्वानुमान हैं।बुधवार को आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एटा और मैनपुरी समेत आसपास के जिलों में वर्षा होगी।

कोई टिप्पणी नहीं