ब्रेकिंग न्यूज

60,244 सिपाहियों को CM योगी आज देंगे नियुक्ति पत्र


 लखनऊ पुलिस विभाग के नवचयनित 60,244 सिपाहियों को रविवार को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए DGP राजीव कृष्णा ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिफेंस एक्सपो ग्राउंड का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। 
DGP ने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पूरे प्रदेश से आने वाले नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। उनके गृह जिलों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हमने एक मध्यवर्ती जिला निर्धारित किया है। जहां वे रात भर रुकेंगे।बता दें कि सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कराई गई परीक्षा के लिए कुल 48.17 लाख आवेदन आए थे। जिनमें से 15.49 लाख महिलाएं थीं। सबसे अधिक अभ्यर्थी आगरा (2,349) से चयनित हुए थे। वहीं अन्य राज्यों बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि से भी 1,145 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं