ब्रेकिंग न्यूज

बेसहारा गाय की मदद के लिए आगे आई सामाजिक संस्था


सुल्तानपुर इंसानियत अगर जिंदा हो किसी भी प्राणी की जीवन बचाया जा सकता है। बीती रात पांचोंपीरन कस्बे में बेसहारा गाय ने अपने बच्चे को जन्म दिया। उसी के तुरंत बाद उसे बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। वहां पर मौजूद रियासत अली ने बीती रात्रि 11 बजे कुछ उच्चाधिकारियों  को फोन के जरिए गाय के बच्चे की इलाज के लिए आग्रह किया लेकिन उन्होंने उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की। रात काफी हो गई थी और बच्चे की हालत गंभीर होती जा रही थी।

इसके बाद उन्होंने तुरंत कटक क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा को इस घटना के बारे में 12:00 बजे अवगत कराया इसके बाद संस्था की टीम मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी को अवगत कराने के बाद तत्काल प्रभाव से डॉक्टर मौके पर पहुंचकर गाय की बछड़े का समुचित इलाज किया। इस मौके पर कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए बताया कि गाय हमारी राष्ट्रीय माता को लेकर संस्था कार्य कर रही है। गाय की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि जहां लोग एक जाति धर्म पर आरोप प्रत्यारोप करते हैं वहीं इसी समाज में रियासत अली जैसे लोग भी मौजूद हैं। हालांकि रात में रियासत अली ने गाय की इलाज हो जाने के बाद उसे अपने हॉस्टल में ही रख लिया।मदद में आगे आए शीतला प्रसाद पांडेय, शिवकुमार मिश्र, निजाम अली, अब्दुल कलाम, उत्कर्ष यादव, आकाश वर्मा ने देर रात्रि तक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं