कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट
लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गर्मी
का प्रकोप और बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासकर दिन के समय तेज
धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। प्रदेश में प्रयागराज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।इसके अलावा कानपुर , इटावा, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुर्सतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, झांसी, उरई, हमीरपुर, आगरा और बुलंदशहर जैसे शहरों का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के झांसी और आगरा में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।जिससे ये इलाके सबसे गर्म रहे।मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 22 और 23 अप्रैल को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। वहीं कुछ जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है। इस बार गर्मी का असर ज्यादा दिनों तक रहेगा। तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। ऐसे में सतर्कता जरूरी है। हालांकि मानसून बेहतर रहेगा जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल लू और तेज धूप से बचाव ही सबसे जरूरी कदम है।
कोई टिप्पणी नहीं