मेरठ जेल पहुंचे BJP सांसद , मर्डर के आरोपी साहिल और मुस्कान को पढ़ने के लिए दी रामायण
मेरठ लोकसभा से सांसद अरुण गोविल घर-घर रामायण बांटने के अभियान पर निकले हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि उन्होंने सौरभ हत्याकांड में जेल में बंद साहिल और मुस्कान को भी रामायण दी।रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल मेरठ से लोकसभा सांसद हैं। अरुण गोविल ने रामायण की 11 लाख प्रतियां बांटने का संकल्प लिया है।इसके लिए उन्होंने घर-घर रामायण अभियान की शुरूआत कर रखी है। इसी अभियान के तहत वो मेरठ जिला जेल में भी पहुंचे थे। यहां कई बंदियों को उन्होंने रामायण दी।तभी उनका सामना साहिल और मुस्कान से भी हो गया। सांसद अरुण गोविल ने बताया कि उन्होंने साहिल और मुस्कान को भी रामायण दी।BJP सांसद न कहा कि दोनों रामायण लेकर भावुक हो गए।दोनों के ही चेहरे पर काफी उदासी थी न मैंने उनसे कोई बात की और न उन्होंने मुझसे कोई शब्द कहा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि मैने बंदियों से कहा कि कसम खाइये कि दोबारा ऐसा काम नहीं करेंगे जो जेल आना पड़े। उन्होंने बंदियों और अधिकारियों को करीब 1500 रामायण बांटीं।
कोई टिप्पणी नहीं