अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति का सम्मान एवं मेधावी छात्राओं को पुरस्कार/सम्मान कार्यक्रम का पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में हुआ भव्य आयोजन
सुल्तानपुर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति का सम्मान एवं मेधावी छात्राओं को पुरस्कार/सम्मान कार्यक्रम का आयोजन विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह, विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी डॉ0 आर0ए0वर्मा0, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, प्रवीण अग्रवाल की उपस्थिति में पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में भव्य आयोजन किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जनप्रतिनिधियों का स्वागत जिलाधिकारी कुमार हर्ष के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का मोमेटो एवं पौध देकर किया गया। विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा नारी शक्ति के अभिनन्दन मेधावीं छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए नारी सशक्तिकरण के बारे में अवगत कराया गया कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं, जो देश के लिए गौरव की बात है। विधायक सुलतानपुर द्वारा उपस्थित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए यह कहा गया कि उनका शिक्षा से पुराना नाता है जब सुलतानपुर में विद्यालयों की संख्या नहीं थी तब केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज एक ऐसा था, जहां पर बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करके अनेक पदों पर रही है। वर्तमान समय में ग्राम, ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए बहुत से विद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है।
साथ ही उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा भी की गयी।विधायक जयसिंहपुर द्वारा उपस्थित महिलाओं/छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है, जिससे किसी भी ऊचाई को छू सकते है। शिक्षा के साथ खेल एवं कौशल के क्षेत्र में भी बालिकाओं को आगे बढ़ना चाहिए, जिससे उनकी शारीरिक, मानसिक एवं बौद्विक क्षमता का विकास होगा। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी प्रंशसा की ।
जिलाध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बेटियों के प्रति समाज में लोगो की मानसिकता में बदलाव लाने हेतु अपील की साथ ही नारी सशक्तिकरण के विभिन्न उदाहरणों जैसे-वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सहित अन्य क्षेत्रों जैसे-डॉक्टर, इंजिनियर, वैज्ञानिक महिला पायलट, अंतरिक्ष आदि महिलाओं के प्रतिभा के बारे में उपस्थित छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया । जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, उपस्थित स्कूल की छात्राओं एवं उनके अभिभावकों एवं उपस्थित नारी शक्ति के उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु स्वागत एवं आभार व्यक्त किया ।जिला प्रोबेशन अधिकारी वी.पी. वर्मा द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात् उपरोक्त कार्यक्रम एवं महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर वैशाली चोपड़ा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ उपस्थित जन समूह को दिलाई गयी।
तत्पश्चात् नारी शक्ति को अंगवस्त्र, मोमेटो एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाली महिला अधिकारियों का नाम- उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर वैशाली चोपड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह, उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता चौरसिया, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, चित्रा वर्मा, वंदना यादव सहायक अभियन्ता, पी0डब्लू0डी0, दिव्या सिंह, निलिमा गुप्ता, निशा तिवारी खण्ड़ विकास अधिकारी, रिशा वर्मा, मानसिक मंदित संस्थान। मेधावीं/टापर छात्राओं का सम्मान कार्यक्रम‘‘ में शासन की मंशानुरूप राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में जनपद में प्रथम स्थान पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष छात्रा अर्पणा सिंह को जिसने आगे की पढ़ाई जारी रखी है, को रू0-20,000/-का प्रतीक चेक एवं राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में जनपद में प्रथम 10 अन्य स्थानों दिपिका भारतीय, रागिनी राजभर, स्वेता मिश्रा, अर्पणा पाण्डेय, दृष्टि साहू, अंशिका मिश्रा, प्राची सिंह, रूमा प्रजापति, प्रिया राजभर, अंतिमा यादव को 5,000/-तथा 10वीं कक्षा के जनपद में 10 शीर्ष-खुशी मिश्रा, श्रेया पाठक, अलमोल मौर्या, सिखा दूबे, हिंमासी सिंह, प्रतिज्ञा सिंह, अनुस्का, निराली चौरसिया, वैष्णवी सिंह, महिमा यादव मेधावीं छात्राओं को भी रू0-5000/-का प्रतीक चेक दे कर सम्मानित किया गया। सी0बी0एस0सी0ई0 बोर्ड से 10वीं कक्षा में में शीर्ष 05 स्थानों पर एवं 12वीं कक्षा में शीर्ष 05 मेधावीं छात्राओं को सम्मानित किया गया। आई0सी0एस0ई0 बोर्ड की 10वीं कक्षा से 03 स्थानों पर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली 03 शीर्ष मेधावीं छात्राओं सम्मानित किया गया।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों जैसे-स्वतः रोजगार स्वयं सहायता समूह से पुष्पा देवी, ममता, शबनम, विमला अनीता, बाल विकास पुष्टाहार विभाग से-मीना श्रीवास्तव, अंजु सिंह, लालती देवी, माया देवी, अमरावती, जिला विद्यालय निरीक्षक, शिक्षा विभाग से-संगीता गुप्ता, संगीता, रीना सिंह, ज्योति मिश्रा, छाया सिंह, जिला बेसिक अधिकारी, शिक्षा विभाग-प्रिया सिंह, विनिता सिंह, अरसला मसूद, अमरावती वर्मा, अमरावती, खेल विभाग से-समा बानों, जनसी सिंह, कशिश प्रिया, प्रियांशी पाल, वैष्णवी, पुलिस विभाग से महिला आरक्षी -निशा वर्मा, सुशीला कुमारी, पुष्पा मौर्या, सुमन अग्रहरि, अंशुरानी, स्वास्थ्य विभाग से-किरन वर्मा, (पूर्व में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित), ममता देवी, प्रेमा, गुलाबी देवी, सरिता देवी, कृषि विभाग से महिला कृषक-रामराजी चौहान, कुसुम, उर्मिला, रेखा, निशा, पंचायती राज विभाग से महिला ग्राम प्रधान-रश्मि सिंह, प्रतिमा सिंह, प्रमिला सिंह, रिंकू सिंह, गीता देवी साथ में ही महिला सफाईकर्मी-लालमती वर्मा, श्यामकली, सुनीता, संजू आदि को नारी शक्ति को सम्मान से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अपना दल (एस0) गीता वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रवीण कुमार अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, सहायक अभिन्यता, लघु सिंचाई, मंगल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अभिषेक सिंह, उदयराज यादव, मनीषी त्रिपाठी, राहुल विश्वकर्मा, रीता मौर्या, चॉदनी, प्रशांत कुमार, शिल्पम् सिंह, चंदा देवी, सहित मेधावी छात्राएं, उनके अभिभावक एवं जनमानस समूह उपस्थित रहें।
कोई टिप्पणी नहीं