BJP के नए जिलाध्यक्षों की फाइनल सूची तैयार
लखनऊ भारतीय जनता पार्टी में नए जिलाध्यक्षों की सूची को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई हैं। खबरों की मानें तो इस लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिसके बाद अब कभी भी उत्तर प्रदेश BJP के नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है। बीते सोमवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक हुई था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्षों की फाइनल लिस्ट बनाई गई है। जिसे दिल्ली भेज दिया गया है।इस सूची को लेकर दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश के केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक विनोद तावड़े की बीच बैठक हुई। जिसके बाद राष्ट्रीय मंत्री महामंत्री बीएल संतोष से चर्चा के बाद इसे जारी किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में BJP जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पहले 20 जनवरी तक संपन्न होनी थी लेकिन प्रदेश में कई जिलों में मामला फंस जाने की वजह से इसमें देरी हो रही है।उत्तर प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी ने 98 जिलों में विभाजित किया है। माना जा रहा है कि इनमें से 80 जिलों में पार्टी ने नए जिलाध्यक्षों को लेकर नाम फ़ाइनल कर दिए थे लेकिन 15-20 सीटों पर मामला फंसा हुआ है। पार्टी के अंदर कई दावेदार सामने आने से मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। इनमें पश्चिमी यूपी की चार से पांच जिले भी शामिल हैं जिनपर फाइनल फैसला लेने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।जिसकी वजह से बार-बार नए जिलाध्यक्षों की सूची आने की तारीख तक टालनी पड़ी।पहले BJP नए जिलाध्यक्षों की सूची 20 जनवरी तक जारी करने वाली थी लेकिन फिर इसे दिल्ली चुनाव की वजह से टाल दिया गया है। लेकिन अब जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आए एक हफ्ता पूरा होने जा रहा है फिर भी BJP ने सूची जारी नहीं की है। लेकिन अब ये सूची लगभग पूरी तरह तैयार हो चुकी है।जिन सीटों पर विवाद था उसे भी सुलझा लिया गया है। ऐसे में ये सूची अब कभी भी आ सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं