ब्रेकिंग न्यूज

UP Police ने 2024 में 20 कुख्यात अपराधियों को किया ढेर


लखनऊ साल 2024 उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए काफी उपलब्धियों भरा रहा।इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3 खालिस्तानी आतंकियों समेत 20 कुख्यात बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया।  कुल मिलाकर साल 2024 में उत्तर प्रदेश पुलिस का इकबाल बुलंद रहा।साल 2024 के जाते-जाते उत्तर प्रदेश पुलिस को उस वक्त बड़ी उपलब्धि हासिल हुई जब तराई के जिले पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया।उनके पास से 2 AK-47 राइफल, 2 विदेशी पिस्टल के साथ ही भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा 20 कुख्यात बदमाशों को भी ढेर किया गया। इनमें UP STF की तरफ से 9 इनामी बदमाशों को मार गिराया गया। इन बदमाशों पर 2 लाख से लेकर एक लाख तक के इनाम थे।UP STF ने 2024 में 9 बदमाशों को मार गिराया। जिसमें सुल्तानपुर में सर्राफा की दुकान में डकैती डालने वाला एक लाख का इनामी मंगेश यादव भी शामिल था।मंगेश यादव के एनकाउंटर पर जमकर सियासी बवाल भी हुआ। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इसे हत्या करार दिया। इतना ही नहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस एनकाउंटर को एक जाति विशेष से जोड़ दिया और कहा कि इस सरकार में PDA के लोगों का एनकाउंटर किया जा रहा है। इसके अलावा UP STF ने बिहार के 2 लाख का इनामी बदमाश नीलेश कुमार, एक लाख का इनामी विनोद कुमार उपाध्याय, शाहनूर उर्फ शानू, पंकज यादव, अनुज प्रताप सिंह, मो. जाहिद उर्फ सोनू, अनिल उर्फ सोनू उर्फ मटका भी एनकाउंटर में मारे गए। इतना ही नहीं जनवरी से दिसंबर तक UP STF ने कुल 769 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

कोई टिप्पणी नहीं