होटल में चल रहा था अवैध कैसिनो, मॉडल परोस रही थी शराब
मेरठ के पॉश इलाके होटल हारमनी इन में अय्याशी के साथ अवैध रूप से कैसिनो चल रहा था। यहां दिल्ली और मुंबई की मॉडल शराब परोस रही थी। मेरठ ही नहीं बल्कि कई शहरों के रईसजादे यहां कैसिनों में दाव लगा रहे थे।सब कुछ अवैध रूप से गुपचुप चल रहा था। लेकिन मेरठ के SSP को इसकी खबर लग गई और एक स्पेशल टीम गठित करके वहां छापा मार दिया गया।होटल हारमनी इन के मालिक नवीन अरोडा अवैध रूप से कैसिनों चला रहे थे।
ये खेल पिछले काफी समय से खेला जा रहा था। लेकिन किसी को कोई भनक नहीं थी। SSP विपिन ताडा को किसी शख्स ने फोन करके पुख्ता जानकारी दे दी।इसके बाद SSP ने CO दौराला, ASP ब्रहमपुरी और CO कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित की और पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौक से 8 महिलाओं समेत 14 लोगों को हिरासत में ले लिया और सभी को थाने ले आई। बताया जा रहा है कि कई लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले। करीब 35 से ज्यादा रईस जादे यहां कैसिनों में दांव लगा रहे थे।पुलिस ने जब होटल हारमीन इन पर छापा मारा तो वहां का नजारा ही अलग था। ऐसा लगा कि जैसे किसी गोवा या थाईलैंड के कैफे में आ गए हों। एक करोड़ रुपये से ज्यादा की क्वाईन भी बरामद की गई हैं और क्रिप्टो कैरेंसी भी।पुलिस को और भी काफी सामान वहां से मिला है। पुलिस ने मौके से ही होटल हारमनी इन के मालिक नवीन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और साथ में कई अन्य लोगों को।पुलिस पूछताछ में कई बड़ी जानकारियां भी हाथ लगी हैं। पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जो लड़कियां होटल से पकड़ी गई थी उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई थी।पुलिस ने होटल पर छापा मारकर अवैध रूप से चल रहा कैसिनो पकड़ा था।CCTV फुटेज भी कब्जे में ली गई है और कई अहम जानकारियां भी हाथ लगी हैं। हालांकि होटल हारमनी इन के मालिक नवीन अरोड सहित सभी 8 आरोपियों कोर्ट से जमानत मिल गई।
कोई टिप्पणी नहीं