सुल्तानपुर में अंधविश्वास के सहारे धर्म परिवर्तन का खेल: गौरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ने पकड़ा, पुलिस बुलाया
सुल्तानपुर जिले में अंधविश्वास के सहारे धर्म परिवर्तन का घिनौना खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को नगरक्षेत्र में एक घर में धर्मपरिवर्तन की सूचना पर गौरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ने वहां धावा बोला, पुलिस बुलाया और आरोपियों को पकड़वाया है। पूरा मामला कोतवाली नगर के गभड़िया क्षेत्र के पं. राम किशोर त्रिपाठी इलाके की है। दीपा मौर्या के घर में धर्म परिवर्तन की दुकान सजी हुई थी। जहां करीब 40-50 महिलाएं और 5-7 पुरुष जमा थे। इसकी सूचना मिलने पर राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष सर्वेश सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे।
उन्होंने देखा की वहां अंध विश्वास के बल बूते धर्म परिवर्तन का खुलेआम खेल चल रहा है। जहां बाईबिल आदि ईसाई धर्म की किताबे भी मौके पर रखी हुई थी। सर्वेश सिंह ने बताया हमने इनका विरोध किया तो सभी आमादा फौजदारी हो गए।सर्वेश सिंह ने बताया हमारे साथ हमारे मित्र विकास यादव भी थे। हमने स्वयं को घिरा देख तत्काल एसपी सोमेन वर्मा को घटना से अवगत कराया। इसके बाद सीओ सिटी प्रशांत सिंह का फोन हमारे पास आया और कुछ समय बाद कोतवाली नगर की फोर्स मौके पर पहुंची। तब कही जाकर हमारी जान बची। अब पुलिस सालविन व उसकी पत्नी सैनी सालविन आदि को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। सीओ ने बताया जांच की जा रही है, मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं