ब्रेकिंग न्यूज

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला , 2025 में शुरू हो सकती है जनगणना


 नई दिल्ली केंद्र सरकार की ओर से जनगणना कराए जाने को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।सूत्रों का कहना है कि देश में अगले साल से जनगणना शुरू हो सकती है। 2025 से शुरू होकर 2026 तक जनगणना चलेगी। कोरोना महामारी के चलते 2021 में की जाने वाली जनगणना टालनी पड़ी थी
।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब जनगणना का चक्र भी बदलेगा। अभी तक हर दस साल में होने वाली जनगणना दशक के शुरुआत में होती आई थी। उदाहरण के तौर पर 1991, 2001, 2011 आदि में जनगणना शुरू होती थी।  अब 2025 के बाद अगली जनगणना 2035, 2045, 2055 इस तरह से होगी। 2021 में होने वाली जनगणना अब 2025 में शुरू होने की संभावना हैहालांकि जनगणना शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं। लेकिन महारजिस्ट्रार की तैयारियां जारी हैं।माना जा रहा है कि जनगणना में कम से कम 2 साल का वक्त लगेगाजनगणना को लेकर कुछ नीतिगत फैसले सरकार के स्तर पर भी लिए जाने हैं।लोकसभा सीटों का परिसीमन जनगणना पूरी होने के बाद शुरू होगा।परिसीमन प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की संभावना है। कई विपक्षी दलों की ओर से जातिगत जनगणना की मांग भी हो रही है। लेकिन सरकार ने अभी इस बारे में फैसला नहीं किया है।जनगणना में आमतौर पर धर्म और वर्ग पूछा जाता है। सामान्य अनुसूचित जाति और जनजाति की गणना होती है।बताया जा रहा है कि इस बार लोगों से यह भी पूछा जा सकता है कि वे किस संप्रदाय के अनुयायी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं