ब्रेकिंग न्यूज

UP में BJP की हार पर आज दिल्ली में होगा मंथन

 


लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के बाद अब चुनाव परिणाम की समीक्षा की बारी है। दिल्ली में शुक्रवार को बैठकों का दौर शुरू होने जा रहा है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल बृहस्पतिवार को ही दिल्ली रवाना हो गए हैं। जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंचेंगे।समीक्षा में BJP के प्रदर्शन को लेकर अहम बैठक होगी। जिसमें उत्तर प्रदेश में हार पर खास फोकस होगा। इस बैठक में सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों को भी बुलाया गया है। दिल्ली पहुंचे सभी नेताओं के अलग-अलग BJP के शीर्ष नेताओं से भी मिलने की भी चर्चा है।

कोई टिप्पणी नहीं