ब्रेकिंग न्यूज

विधवा भाभी से शादी करने पर छोटे भाई का कत्ल


 बागपत जिले के बड़ौत के गुराना गांव में शुक्रवार देर रात DTC बस चालक यशवीर (32) की उसके 2 भाइयों ओमवीर व उदयवीर ने गोली मारकर हत्या कर दी। बड़े भाई सुखबीर की मौत के बाद उसकी पत्नी रितु की शादी यशवीर के साथ करा दी गई थी। इसलिए ही उनके बीच कई बार झगड़ा भी हुआ और दोनों भाई रंजिश रखते थे।ग्रामीणों के अनुसार चारों भाइयों में सुखबीर सबसे बड़ा था जबकि ओमवीर (36), उदयवीर (35) और यशवीर (32) था। सुखबीर की मौत के बाद पत्नी रितु के मायके वालों ने सुखवीर के सबसे छोटे भाई यशवीर के साथ उसकी शादी करा दी थी। इसके बाद लगभग हर दिन लोग ओमवीर और उदयवीर को ताने मारने लगे कि तुम दोनों की इज्जत नहीं है। तुम दोनों के होते हुए भी छोटे भाई यशवीर से उसकी शादी कर दी गई। रितु को सुखवीर से 3 और यशवीर से एक बच्चा है।दोनों के लिए ताने सुनने आए दिन की बात हो गई थी। कभी वे इसका जवाब देते तो कई बार चुप रह जाते। फिर भी दोनों के दिमाग में कुंठा और कलह बढ़ती जा रही थी। दोनों यशवीर से मन ही मन रंजिश रखने लगे। बाद में जब-तब     तनातनी और झगड़े होने लगे। 2 महीने पहले दोनों ने मां संगीता और यशवीर से झगड़ा कर लिया था।  इस योजनाबद्ध हत्या में ओमवीर ने यशवीर का हाथ पकड़ा और दूसरे भाई उदयवीर ने यशवीर की छाती में गोली मार दी। गोली लगने से यशवीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद जब तक यशवीर की मौत नहीं हुई तब तक आरोपियों ने उसे दबोचे रखा। इस दौरान यशवीर ने उनसे बचने का भी प्रयास किया छीनाझपटी  में ओमवीर व उदयवीर को भी मामूली चोटें आई हैं। यहां रिश्तों का खूब कत्ल हो रहा है और अपने ही अपनों की हत्या कर रहे हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार यहां पिछले एक साल में हुई हत्याओं में 95 प्रतिशत घटनाओं में अपने ही शामिल रहे। मनोचिकित्सक इसका कारण स्वार्थ व तनाव को मार रहे हैं। इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए लोगों को रिश्तों का महत्व समझाकर जागरुकता लानी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं