ब्रेकिंग न्यूज

डायन बन गई माँ,2 मासूम बच्चो को नदी में डुबोकर मार डाला,तीसरा लापता, चौथे ने भाग कर बचाई जान


औरैया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को पानी में डुबाकर मार डाला। तीसरा लापता है। उसकी भी हत्या क़ी आशंका है। पुलिस ने मां को अरेस्ट कर लिया है। महिला का कहना था क़ी पति क़ी मौत के बाद वह बच्चो का भरण पोषण नहीं कर पा रही थी।

भूखे बच्चे तड़पते रहते थे। ऐसे में उसने बच्चो को मारकर उन्हे भूखा तड़पने से बचा लिया।फफूंद थाना क्षेत्र के अटा बरौआ गांव की रहने वाली प्रियंका अपने चार बच्चों को लेकर सुबह घर से निकली।प्रियंका का पति डेढ़ साल पहले ही मर चुका था और वह अपने चचेरे देवर के साथ रहती थी।सुबह प्रियंका बच्चों को लेकर केशमपुर घाट पहुंची और उन्हें बंबा नदी में डुबोने लगी। इस घटना में 4 साल और 5 साल के दो मासूम बच्चों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। प्रियंका ने इन शवों को नदी किनारे ही फेंक दिया।6 साल का एक बच्चा किसी तरह बच गया। वहीं डेढ़ साल का एक बच्चा भी प्रियंका के साथ था जो अब लापता है।पुलिस ने प्रियंका को  हिरासत में ले लिया है।शुरुआती पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि उसने अपने बच्चों को इसलिए मार दिया क्योंकि वह उनका पालन-पोषण नहीं कर पा रही थी।प्रियंका का यह बयान सुन पुलिस भी हैरान रह  गई।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम के मुताबिक प्रियंका गुरुवार सुबह अपने चारो बच्चों सोनू, आदित्य (6), माधव (4) और डेढ़ साल के मंगल को लेकर ऑटो से निकली। घर से निकलते समय ताई गीता को फोन कर बताया कि बच्चों को लेकर मरने जा रही हूं। इसके बाद फोन काट दिया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपित महिला को पकड़ लिया गया है। दो बच्‍चों का शव मिला है। तीसरे की तलाश चल रही है।8 वर्षीय बच्चे सोनू ने पुलिस को बताया मां का नाम प्रियंका है। वह बसरेहर गांव में रहती है। डेढ़ साल पहले करंट की चपेट में आने से पिता अवनीश की मौत हो गई है। इसके बाद मां ने चचेरे देवर आशीष के साथ रह रही थी। कुछ समय से दोनों में झगड़ा चल रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं