ब्रेकिंग न्यूज

अमेठी-रायबरेली सीट पर सस्पेंस बरकरार

 


देश भर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद आखिरकार कांग्रेस की चुनाव समिति की एक और बैठक शनिवार  की रात हुई है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य बड़े नेता शामिल रहे। खबर है कि इसमें यूपी की अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला नहीं हो सका है।सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अमेठी और रायबरेली की सीटों पर उम्मीदवार के नाम पर मंथन हुआ। लेकिन कैंडिडेट्स पर मुहर नहीं लग सकी है। बैठक में अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने का अनुरोध सीईसी सदस्यों ने किया। हालांकि फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ा गया है।सूत्रों के मुताबिक अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर एक दो दिनों में  एलान संभव है।लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बरकरार है।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक को लेकर सबकी नजरें अमेठी और रायबरेली की सीट पर थीं। हालांकि इन पर कोई फैसला नहीं होने से अभी भी संशय की स्थिति बरकरार है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।वहीं सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने से खाली हुई रायबरेली सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।इस बीच अमेठी में कई जगह प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के नाम के भी पोस्टर भी सामने आए हैं।सीईसी की बैठक से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे से भी इस बारे में सवाल पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था कि जब उम्मीदवार तय हो जाएगा तो ऐलान कर दिया जाएगा। कांग्रेस के सीईसी के सूत्रों की मानें तो कांग्रेस बड़ा सरप्राइस देने की तैयारी में है।अमेठी के बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मुकाबला करेंगी प्रियंका गांधी।   बताया तो यह भी जा रहा है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राहुल और प्रियंका गांधी से चुनाव लड़ने की हामी भी भरवा ली है।  वैसे ये बात तो तय है कि आने वाले एक दो दिन में काफी कुछ तस्वीर साफ हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं