ब्रेकिंग न्यूज

13 राज्यों की 88 सीटों पर आज शाम थमेगा प्रचार

 दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर आज बुधवार की शाम थम जाएगा। इसके बाद कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी और प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक अगले 48 घंटे तक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर,उत्तर प्रदेश मथुरा से अभिनेत्री हेमा मालिनी, रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल समेत 1,206 प्रत्याशी मैदान में हैं।दूसरे चरण में वायनाड से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मथुरा से हेमा मालिनी, मेरठ से अरुण गोविल मैदान में हैं। तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर का मुकाबला केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर से है। जम्मू लोकसभा सीट से भाजपा के जुगल किशोर का मुकाबला कांग्रेस के रमन भल्ला से है। यहां गुलाम नबी आजाद की पार्टी डीपीएपी ने जीएम सरुरी को चुनावी मैदान में उतार कर मुकाबले को त्रिकोणीय करने का प्रयास किया है। यहां पर कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान होगा। जहां 91 उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा गौतमबुद्धनगर और मथुरा सीट पर 15-15 उम्मीदवार हैं। बुलंदशहर में सबसे कम केवल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। अमरोहा में 12, मेरठ में आठ, बागपत में सात, गाजियाबाद और अलीगढ़ में 14-14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में प्रदेश की गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीट के लिए मतदान होगा

कोई टिप्पणी नहीं