ब्रेकिंग न्यूज

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,दो गिरफ्तार


सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थानाक्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के मध्य ठांय-ठांय हो गई। मुठभेड़ में पंद्रह हजार के इनामी बदमाश मान सिंह के पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। मान व उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों के पास से  अवैध असलहा भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार मोतिगरपुर पुलिस बीती रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान मुखबिर से पुलिस टीम को इनपुट मिला जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बाइक से आते हुए संदिग्धों को रोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। नतीजा ये हुआ कि पुलिस को जवाबी कार्रवाई करना पड़ा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। लेकिन आगे उसे जयसिंहपुर पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान गोसाईगंज थानाक्षेत्र निवासी मान सिंह के रूप में हुई है। उस पर 15 हजार का ईनाम भी पुलिस ने रखा हुआ था। सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मान सिंह व उसका साथी अखंड प्रताप  पेट्रोल पंम्प लूट कांड में वांछित था। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं