ब्रेकिंग न्यूज

दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ी ठिठुरन


दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। जहां एक तरफ पहाड़ी इलाकों में एक तरफ बर्फबारी हो रही है तो दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ठंड ने फिर वापसी की। दिल्ली-NCR  पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई।
मौसमी बदलाव के कारण रविवार को बारिश व तेज हवा चलने का अनुमान मौसम विभाग ने कल ही जताया था। कल ही यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक आज इससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। दिल्ली का पालम इलाका शनिवार को सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.3 डिग्री रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकांश इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। नौ फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं