ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में UP STF ने एक लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया


सुलतानपुर जिले में UP STF ने एक लाख के इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में मार गिराया। ये मुठभेड़ शुक्रवार तड़के सुल्तानपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई में हुई है। विनोद उपाध्याय प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल था। गोरखपुर पुलिस ने विनोद उपाध्याय पर 1 लाख का इनाम किया था घोषित।

विनोद उपाध्याय गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका था । बदमाश अयोध्या जिले के मयाबाजार का रहने वाला था और उसके ऊपर करीब तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। एक लाख रुपये के इनामिया बदमाश विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी मयाबाजार थाना महाराजगंज अयोध्या को STF टीम ने ढेर कर दिया।

अपराध की दुनिया का बड़ा नाम और उत्तर प्रदेश के टॉप 61 माफिया की सूची में शामिल माफिया विनोद कुमार उपाध्याय पर एडीजी जोन गोरखपुर ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।गुरुवार देर रात बदमाश विनोद उपाध्याय और STF के मध्य थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। जिसमें विनोद उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभियुक्त विनोद के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न -भिन्न थानों में दर्ज़ हैं, जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी शामिल हैं। प्रदेश के बड़े माफियाओं में विनोद उपाध्याय का नाम शामिल था। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी है।टॉप-10  माफियाओं में शामिल था विनोद उपाध्याय माफिया विनोद उपाध्याय के पास से UP STF की टीम ने चाइनीज पिस्टल-30 बोर, स्टेन गन 9 एमएम फैक्ट्री मेड, जिंदा कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद की है। योगी सरकार ने 68 वांटेड माफियाओं की लिस्ट जारी की थी, उसमें टॉप-10 में विनोद उपाध्याय का नाम भी था। सुल्तानपुर पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि जनपद गोरखपुर के थाना गुलरिहा में पंजीकृत मु0अ0सं0 428/2023 धारा 147/386/427/504/506 भादवि0 में वांछित चल रहे 1 लाख रूपये के इनामिया अभियुक्त विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी मयाबाजार थाना महाराजगंज अयोध्या व एसटीएफ के मध्य थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में मुठभेड़ हुई जिसमें विनोद उपाध्याय उपरोक्त घायल हो गया जिसको इलाज हेतु सदर अस्पताल सुलतानपुर लाया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा बाद इलाज अभियुक्त विनोद उपाध्याय उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया । उक्त अभियुक्त के ऊपर कुल 35 मुकदमें विभिन्न जनपदों के भिन्न -भिन्न थानों में पंजीकृत हैं जिसमें हत्या व हत्या के प्रयास के कई मुकदमें भी हैं । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


कोई टिप्पणी नहीं