ब्रेकिंग न्यूज

मौसम विभाग ने बताया आने वाले सप्ताह में करवट लेगा मौसम


उत्तर प्रदेश
में शीतलहर का प्रकोप जारी है। घना कोहरा भी छाया हुआ है। गत दिवस सबसे ठंडी रात अयोध्या में रिकाॅर्ड हुई। वहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी तरह कानपुर में 4, मुरादाबाद व मैनपुरी में पारा 4.5 डिग्री तक पहुंचा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 7.4 डिग्री की तुलना में शनिवार को 5.9 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। गलन बरकरार रहेगी। फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश के भी आसार हैं।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। इसी कारण सर्दियों की तल्खी बरकरार है। कई इलाकों के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन-चार दिनों तक सुधार के हालात रहेंगे लेकिन बरसात के बाद ठंड फिर परेशान कर सकती है। तीन और चार फरवरी को प्रदेश के पश्चिम इलाकों में बारिश के ज्यादा आसार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं