ब्रेकिंग न्यूज

यूपी पुलिस- 50 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया


उत्तर प्रदेश
पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के लिए 50 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इसके साथ ही सबसे बड़ी संख्या में होने वाली सिपाही भर्ती में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या ने भी इतिहास रच दिया है। खास बात यह है कि सिपाही बनने के लिए 15 लाख महिलाओं ने आवेदन किए हैं। आरक्षण के मुताबिक करीब 12 हजार महिलाओं को सिपाही बनने का मौका मिलेगा।उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी  ने बताया कि मंगलवार रात 12 बजे सिपाही भर्ती के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो को लॉक कर दिया गया। अब 20 जनवरी तक शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन किया जा सकता है। विंडो लॉक करते वक्त 50,14,924 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे।बोर्ड ने इस भर्ती में करीब 32 लाख आवेदन की संभावना जताई थी।जिसके बाद पूरे प्रदेश में 18 फरवरी को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के लिए 6500 से अधिक केंद्र बनाने की तैयारी की गई थी। अब 50 लाख से अधिक आवेदन के बाद दो से तीन पालियों में परीक्षा की योजना बनाई जा रही है।आवेदन करने वालों में करीब 35 लाख पुरुष व 15 लाख महिलाएं हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है। 


कोई टिप्पणी नहीं