ब्रेकिंग न्यूज

अयोध्या करीब 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,शाम तक 5 लाख पहुंच सकता है आंकड़ा


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी यहां व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उनका हेलीकॉप्टर रामकथा हेलीपैड पर उतरा। इस समय शासन के उच्चाधिकारी भी अयोध्या में मौजूद हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इससे उन्हें नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों
के मुताबिक  आज मंगलवार को करीब 2.5 लाख से 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं और इतनी ही संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भक्तों को निरंतर दर्शन कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।रामलला के दर्शन को लगी कतार टूटने का नाम नहीं ले रही है। दोपहर 3:00 बजे तक करीब ढाई लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगा ली है। प्रशासन का कहना है कि अभी करीब 2 लाख श्रद्धालु और दर्शन कर सकते है। भक्तों की भीड़ आधी रात से ही मंदिर के बाहर जमा हो गई थी। भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज ने अयोध्या की ओर जाने वाली बसें रोक दी हैं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सभी मार्ग कि बसों का संचालन बंद किया गया है।  भक्तों को सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए 8000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार स्थिति पर नजर रखने के लिए राम मंदिर के अंदर मौजूद हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर का हवाई सर्वेक्षण किया।


कोई टिप्पणी नहीं