ब्रेकिंग न्यूज

अयोध्या में 10 हजार CCTV कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर


22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हेलीकाप्टर से पुष्पों की वर्षा भी होगी। इसके लिए उच्च स्तर पर तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री के सुरक्षा घेरे को देखते हुए पुष्पों की वर्षा के लिए सेना से वार्ता की जा रही है।अयोध्या में येलो व रेड जोन में 400 CCTV कैमरों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से जोड़कर आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस  के माध्यम से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। अयोध्या में खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन सिक्ख फार जस्टिस के 3 सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पूरे प्रदेश में 26 जनवरी तक हाई अलर्ट जारी किया गया है।डीजीपी मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम व सोशल मीडिया सेल भी हाई अलर्ट पर है। आईजी कानून-व्यवस्था की निगरानी में कंट्रोल रूम में 24 घंटे राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अयोध्या में कुल 10 हजार CCTV कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर जा रही है। अयोध्या में लगभग 13 हजार पुलिसकर्मियों का कड़ा पहरा है।डीजीपी मुख्यालय स्तर से 31 IPS, 44 ASP, 140 CO, 208 निरीक्षक, 1196 उपनिरीक्षक, 5 हजार मुख्य आरक्षी व आरक्षी के अलावा 26 कंपनी PAC, सात कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, ATS व STF  की टीमों को लगाया गया है। अयोध्या के आसपास के जिलों में PAC की कंपनियों को रिजर्व भी रखा गया है।NSG समेत अन्य केंद्रीय सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां भी मुस्तैद हैं। एंटी माइन व एंटी ड्रोन सिस्टम समेत अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की मदद कड़ी सुरक्षा तैयार किया गया है। 22 जनवरी को इंटेलिजेंस, सुरक्षा मुख्यालय, GRP,ATS व STF समेत अन्य प्रमुख शाखाओं के वरिष्ठ अधिकारी भी अयोध्या में मुस्तैद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं