ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में हत्यारोपी भेजा गया जेल: नौकरी के लिए लिया गया पैसा महिला ने लौटाया नहीं, चेहरा दागा-रेप किया और अंत में कुल्हाड़ी से हमलाकर कर दिया कत्ल


सुल्तानपुर जिले में कोतवाली देहात पुलिस ने महिला 'रेखा' की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महिला ने आरोपी से नौकरी के लिए पैसे लिए थे। वापस नहीं लौटाया तो उसने रेप कर चेहरा दागा और कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। बता दें कि कोतवाली देहात थाना अंतर्गत अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर अलहदादपुर में बीते 3 दिसंबर को महिला की सड़क किनारे झाड़ियों में लाश मिली थी। वो लाल जोड़े में थी। मांग में सिंदूर भरा था। कान से खून बह रहा था। गले पर चोट के निशान तो चेहरा सिगरेट से दागा गया था। पुलिस ने शव की पहचान कराया तो उसकी शिनाख्त थानाक्षेत्र के छतौना निवासी रेखा के रूप में हुई थी।
 अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। एसओ श्याम सुंदर ने बताया कि विवेचना से प्रकाश में आया की वांछित सूरज कुमार सोनकर पुत्र कल्लू सोनकर निवासी जनऊपुर थाना कोतवाली देहात का मृतका रेखा देवी  पत्नी राजेन्द्र कुमार निवासिनी ग्राम छतौना से पूर्व से परिचित था। उसने मृतका रेखा को नौकरी के नाम पर रुपये दे रखा था। मांगने पर रुपये वापस नही किया गया। जिस पर  उसने महिला का कत्ल कर डाला।लालमणि हॉस्पिटल के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयोग में लाये गये  ई-रिक्शा नं यूपी 44 बीटी 0313 व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक कुल्हाड़ी तथा मृतका का मोबाइल  फोन बरामदग हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं