ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में बाग में लटकता मिला युवक का शव


सुल्तानपुर जिले में एक युवक का चौबीस घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम में भेजा है। बताया जा रहा है मृतक मानसिक रूप से ग्रसित था। मृतक की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक कुड़वार थाना क्षेत्र के कटावा निवासी अशोक कुमार सिंह पुत्र  स्वर्गीय कमला प्रसाद सिंह का पुत्र अभिषेक कुमार सिंह (34) कल घर से लापता हो गया था। परिवार वालों ने काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

आज परिवार वालों को सूचना मिली कि एक शव गांव के एक बाग में पेड़ से लटकता पाया गया है।इस सूचना पर परिवार वाले बाग में पहुंचे तो शव देखते ही पिता की चीख निकल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है इधर कुछ दिनों से मृतक मानसिक अवसाद से ग्रस्त था। दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी भी हुई थी।वहीं इस बाबत निरीक्षक यदुवीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भिजवाया गया है। मृतक अभिषेक कुमार सिंह बीते कुछ दिनों से मानसिक समस्याओं से ग्रसित था। मृतक की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं