ब्रेकिंग न्यूज

प्रज्ञा एकेडमी स्कूल में विज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,बच्चों ने चंद्रयान मॉडल को दिया प्राथमिकता, अन्य मॉडल से भी बच्चों ने जीता लोगों का दिल


सुलतानपुर जिले के कुड़वार बाजार में स्थित  प्रज्ञा एकेडमी स्कूल  में विज्ञान प्रतियोगिता का बुधवार को आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का मंचन किया। बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में चंद्रयान, ज्वालामुखी आदि का मॉडल बनाया।हर वर्ष की भांति इस बार भी प्रज्ञा एकेडमी नर्सरी स्कूल  में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा तीन से लेकर आठ तक बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ एसआई रामविलास यादव स्कूल  प्रबंधक दयाराम अग्रहरि ने फीता काटकर किया। लगभग 35 बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाया जिसमें चंद्रयान मॉडल, हॉस्पिटल, फोरलेन, एक्सप्रेस-वे पर्यावरण के मॉडल बनाए गए। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल एसएन  उपाध्याय, आशीष अग्रहरि और बच्चों के अभिभावक और क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं