ब्रेकिंग न्यूज

सांसद ने ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के विशेष अभियान फेज 4 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


सुलतानपुर शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार सांसद  मेनका संजय गाँधी ने जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थित में आगामी शारदीय नवरात्रि के पर्व पर  ‘‘मिशन शक्ति‘‘ के विशेष अभियान फेज 04 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जन जागरूकता हेतु पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । उक्त रैली कलेक्ट्रेट सभागार परिसर से प्रारम्भ होकर दरियापुर, पंचरस्ता, जिला चिकित्सालय, तहसील सदर, डीएम आवास, दीवानी चैराहा होते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में समाप्त हुई। इस दौरान चार पहिया वाहन, एम्बुलेन्स, बाइक के माध्यम से वीट पुलिस अधिकारी, महिला पुलिस आरक्षी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बीसी सखी, एएनएम, आशा वर्कर सहित अन्य दलों द्वारा बाइक रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जन जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया ।

सांसद  मेनका संजय गाँधी ने लखनऊ में  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से भेंट के दौरान एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित धोपाप ब्रांड के नाम से उत्पादित अगरबत्ती, धूपबत्ती, मेंहदी, साबुन, ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद की किट भेंट किया। तत्पश्चात  मुख्यमंत्री  ने मिशन शक्ति फेज 04 कार्यक्रम का लखनऊ से प्रसारित सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में  जनप्रतिनिधि-  विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह,  अध्यक्ष, जिला पंचायत ऊषा सिंह,  विधायक लम्भुआ सीताराम वर्मा, अपना दल जिला अध्यक्ष अविनाश पटेल व जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, अपर पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा उठाये गये कदम का प्रस्तुतीकरण व नारी शक्ति का सम्मान किया । तत्पश्चात जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ  विधान परिषद सदस्य,  विधायक लम्भुआ व अपना दल जिलाध्यक्ष द्वारा नारी शक्ति के रूप में  अध्यक्ष, जिला पंचायत ऊषा सिंह व जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । मंच का संचालन जिला विकास अधिकारी ए0के0 पाण्डेय व परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) के0के0 पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर  जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली नारी शक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य ने अपने सम्बोधन में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला केन्द्रित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला ।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नारी शक्तियों को शुभकामनाएं दी।  विधायक लम्भुआ ने अपने सम्बोधन में उपस्थित सभी नारी शक्तियों का आभार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं के लिये विशिष्ट प्रयास किये जा रहे हैं, उन सभी योजनाओं का आप सब लाभ उठायें तथा स्वयं को सशक्त बनायें। कार्यक्रम का समापन नारी शक्ति के रूप जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक व कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मुख्य विकास अधिकारी व उपस्थित नारी शक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया गया।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि मिशन शक्ति फेज-04 के अन्तर्गत मुख्यमंत्री द्वारा तीन भिन्न-भिन्न विशिष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाली नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी नारी शक्तियों-बीसी सखी, एएनएम, छात्राओं आदि को प्रेरित करते हुए कहा कि आप किसी भी क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकती हैं, बस मन लगाकर अच्छा प्रयास करें। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का पहला बिन्दु महिला सुरक्षा से है। उन्होंने पुलिस विभाग से सम्मानित महिला आरक्षियों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तो उनमें निर्णय लेने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा से सम्बन्धित सभी हेल्प लाइन नम्बर व महिला केन्द्रित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाय। उन्होंने सभी शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं