ब्रेकिंग न्यूज

महिलाओं को 1090 और साइबर अपराध के बारे में बताएं प्रभारी निरीक्षक कुड़वार ने


सुलतानपुर
 पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” कार्यक्रम के माध्यम से थाना कुड़वार पुलिस टीम ने महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया।

कुड़वार विकासखंड क्षेत्र
 के इसरौली ग्राम सभा में प्रधान नरेन्द्र मौर्य की ओर से आयोजित मिशन‌‌ शक्ति महिला सशक्तिकरण अभियान में ग्रामीणों महिलाओं सहित विद्यालय के बच्चे शिक्षिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कुड़वार प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने महिलाओं की भागीदारी, जिम्मेदारी,के बारे में बताते कहा कि महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान, स्वालंबन के लिए सरकार हर कदम पर साथ है।

आज महिलाएं सेना, , प्रशासनिक, राजनीतिक क्षेत्र में आगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस सुरक्षा के लिए खड़ी है। साइबर अपराध के बारे जानकारी देते कहा कि यदि किसी प्रकार की जानकारी अनजान व्यक्ति मांगता है तो बताने की जरूरत नहीं है। जानकारी न देने से साइबर अपराध से बचा जा सकता है।

शासन व यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया। इमरजेंसी में डायल करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत मे हाई स्कूल में प्रदेश में सातवां स्थान लाने वाली  छात्रा इसरौली ग्राम सभा निवासी  पूजा मौर्य को प्रभारी निरीक्षक ने बुकें भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर गांव की सीता अग्रहरि ,चंद्रावती कनौजिया, श्रीमती देवी सहित निरीक्षक यदुवीर सिंह, महिला आरक्षी दीपाली मौर्य ग्राम सभा के कई महिलाएं मौजूद रहीं। ग्राम प्रधान  नरेंद्र मौर्य ने अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। 

कोई टिप्पणी नहीं