ब्रेकिंग न्यूज

हरे कृष्ण हरे कृष्ण से गूंज रही मथुरा-वृंदावन की गली-गली


मथुरा-वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आज गुरुवार को मनाया जा रहा है। यहां के प्रमुख मंदिरों में 7 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। इस मौके पर गली-गली हरे कृष्णा हरे कृष्णा से गूंज रही है।

जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। लल्ला के स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पर मुख्य आयोजन शुरू हो गए हैं।कान्हा के जन्मोत्सव का जश्न मनाने के लिए बृजवासी ही नहीं अपितु पूरा देश उत्साहित है।

इस मौके पर वृंदावन की छटा देखने लायक है। वृंदावन में प्रेम-मंदिर पर भी जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर झिलमिल झालर की रोशनी से जगमगा रहा है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्य आयोजन मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थली मंदिर पर होंगे।

यहां एक दिन पहले से श्रद्धालु पहुंचने लगे। गुरुवार को सुबह से ही भक्त मंदिर के गेट पर पहुंच गए। वह अपने आराध्य देव के दर्शन को आतिर दिखे। भगवान के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में श्रद्धा भाव दिखा।

कोई टिप्पणी नहीं