ब्रेकिंग न्यूज

कॉलोनी में मकान ढहा, मलबे में दबकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत


लखनऊ मंडल की आलमबाग मवैया फतेह अली  कॉलोनी में देर रात एक मकान की छत ढह गई जिससे 5 लोगों की दब जाने से मौत हो गई। बारिश के बाद मकान और कमजोर हो गया था। सुबह सफाईकर्मियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस और NDRF की टीम पहुंची।

टीम ने मलबा  हटाकर 5 लोगों को बाहर निकला और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सुबह लोगों का तांता लग गया जिस मकान की छत गिरी उस वक्त मकान में 5 लोग थे जिनकी मौत मलबे में दबने से हुई है। सतीश चंद्र के पिता रामचंद्र पहले रेलवे में थे जिनकी मृत्यु के बाद मां का भी निधन

हो गया और  सतीश चंद्र को अनुकंपा पर नौकरी मिलने की उम्मीद थी। सतीश अपने परिवार के साथ यहां रहते थे जबकि सतीश के भाई अमित भी रेलवे में है।मृतकों में सतीश चंद्र (40) सरोजनी देवी (35) हर्षित (13) हर्षिता (10) और अंश (5) शामिल हैं।उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैं। कॉलोनी के ज्यादातर मकान जर्जर हैं और कंडम घोषित किए जा चुके हैं।

 इंस्पेक्टर आलमबाग ने बताया कि कॉलोनी में मकान गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग दब गए। जहां उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त है। साथ ही अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं