ब्रेकिंग न्यूज

12 IAS और 3 PCS अफसरों का ट्रांसफर


यूपी सरकार ने शुक्रवार को 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। सुबह 3 और रात में 9 अफसरों के ट्रांसफर किए गए। उमेश मिश्र (IAS 2012) जिलाधिकारी बिजनौर को कुशीनगर की जिम्मेदारी मिली है।महेंद्र सिंह तंवर (IAS 2015) VC गोरखपुर विकास प्राधिकरण को जिलाधिकारी संतकबीर नगर बनाया गया है। दिव्या मित्तल (IAS 2013) जिलाधिकारी मिर्जापुर को जिलाधिकारी बस्ती बनाया गया है।रवींद्र कुमार मन्दार (IAS 2013) जिलाधिकारी रामपुर को जिलाधिकारी बिजनौर बनाया गया है। प्रियंका निरंजन (IAS 2013) जिलाधिकारी बस्ती को मिर्जापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अंकित अग्रवाल (IAS 2012) जिलाधिकारी एटा को जिलाधिकारी रामपुर के पद पर तैनाती दी गई है।प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) CEO BIDA को जिलाधिकारी एटा बनाया गया है। वहीं अक्षय त्रिपाठी (IAS 2014) विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स को ललितपुर जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।IAS आलोक सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात की जिलाधिकारी विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एमडी बनाई गई हैं। इसके अलावा रमेश रंजन को अपर आयुक्त गन्ना विभाग की जिम्मेदारी मिली है।पहले शुक्रवार सुबह तीन सीनियर IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया। ACS पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण आयुक्त 1987 बैच के हेमंत राव रेवेन्यू बोर्ड के चेयरमैन बनाया गया।हेमंत राव अगले साल 2024 फरवरी में रिटायर होंगे। सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया। वहीं, नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात किया गया।वहीं, 3 PCS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। PCS राहुल कुमार विश्वकर्मा को अपर जिलाधिकारी प्रशासन आजमगढ़ बनाया गया है। PCS सत्यम मिश्रा को ADM FR मुरादाबाद बनाया गया है। वहीं PCS सत्यप्रिय सिंह को ADM LA फैजाबाद बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं